Thndr News

पुलिस कार्रवाई के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

रामगढ़ : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़की पोना के केतारी टोला में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुए पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प व पथराव मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल पुलिस पर हमला करने वाले नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार गांव में छापेमारी अभियान चला रही है। मामले में पुलिस दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस दौरान बुधवार की रात पुलिस की कार्रवाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गांव में तनाव कायम हो गया है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ की विधायक ममता देवी सहित आजसू, भाजपा, झामुमो, कांग्रेस सहित कई राजतीतिक दलों के नेता गांव पहुंच गए हैं। वहीं मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा सहित गोला, बरलंगा व रजरप्पा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी गांव में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों का कहना कि रात में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस के कई जवान कतारी टोला पहुंचे थे। गिरफ्तारी के लिए घरों के दरवाजे तोड़ रहे थे। इस बीच बुजुर्ग महिला के घर भी पुलिस पहुची थी। ग्रामीणों ने कहा कि आसपास के दर्जनों घरों में भी पुलिस द्वारा तोड़-फोड़ की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के इस रवैये से सभी ग्रामीण परेशान हैं।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.