Thndr News

बाइकर्स को मोरहाबादी में स्टंट करना पड़ा महंगा, वसूले गए 41,000

रांची : मोरहाबादी में बाइकर्स के लिए स्टंट करना आज महंगा साबित हुआ है। मोरहाबादी मैदान में आए दिन तेज स्पीड की वजह से बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना रांची पुलिस को प्राप्त हो रही थी। इस सूचना के आधार पर एसएसपी सुरेंद्र झा ने मोरहाबादी इलाके में बाइकर्स पर शिकंजा कसने की निर्देश लालपुर थाना प्रभारी और ट्रैफिक पुलिस को दी।

आज लालपुर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा मोरहाबादी में स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स और ख़तरनाक तेज़ी से दो पहिया वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। 19 गाड़ियों से इकतालिश हज़ार रुपये जुर्माना वसूला गया है। ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव ने कहा कि सभी लोग ट्रैफिक रूल को फॉलो करें और अपने तथा अपने परिवार के बारे में सोच विचार कर ही स्टंट करें।

ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि आए दिन नौजवान सड़क दुर्घटना में अपना जवान गवा रहे हैं। लेकिन उस हालात को देखते हुए भी बाइक स्टंट करना नहीं छोड़े हैं। पुलिस वैसे सभी स्टंट करने वाले बाइकर्स पर नकेल कसेगी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.