रांची : झारखंड के दुमका जिला के कल्याण विभाग में पदस्थापित श्रवण कुमार को खूंटी पुलिस ने आज दोपहर को रांची के मोरहाबादी इलाके स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। श्रवण कुमार पर खूंटी में पदस्थापना के दौरान एक आदिवासी युवती से छेड़छाड़ का आरोप है। अधिकारी पर तोरपा क्षेत्र की रहने वाली एक आदिवासी युवती ने आरोप लगाया था। मामला 2015 का है।
युवती के बयान पर श्रवण कुमार पर एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। श्रवण कुमार का मोरहाबादी में घर है। मंगलवार की सुबह में खूंटी पुलिस उसे गिरफ्तार करने रांची पहुंची। इसकी जानकारी रांची पुलिस को दी गई। इसके बाद बरियातू एवं लालपुर थाना पुलिस के सहयोग से श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर खूंटी ले जाया गया। श्रवण कुमार का मोरहाबादी में घर है। मंगलवार की सुबह में खूंटी पुलिस उसे गिरफ्तार करने रांची पहुंची।
इसकी जानकारी रांची पुलिस को दी गई। इसके बाद बरियातू एवं लालपुर थाना पुलिस के सहयोग से श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर खूंटी ले जाया गया।गिरफ्तार श्रवण कुमार के खिलाफ खूंटी थाना में एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। खूंटी जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि वर्ष 2015 में श्रवण कुमार खूंटी जिले में पदस्थापित थे। उस समय तोरपा क्षेत्र की रहने वाली एक आदिवासी महिला ने श्रवण कुमार के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया था।





Add comment