रांची : सर्कुलर रोड में स्थित एक शराब दुकान को कल देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। आज सुबह 10:00 बजे शराब दुकान में काम करने वाले जब दुकान गए तो देखा की शराब का बोत्तल इधर उधर फेंक हुआ है। शराब दुकान से चोरों ने अनुमानित 10000 की शराब चोरी कर फरार हो गया है। इस घटना की सूचना लालपुर थाने की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही लालपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि चोरों ने पहले रेकी की उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया है।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ कर दिया घटना को अंजामचोरी करने आए चोर ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया है। सीसीटीवी से संबंधित सारे सामान चोर अपने साथ लेकर फरार हो गया है। जिससे पुलिस को फुटेज जुटा पाना आसान नहीं है।
लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहारा ली जा रही है। पुलिस ने कहा कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर अपराधियों को जल्द ही चिन्हित कर लिया जाएगा और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल मामले की जांच जारी है।





Add comment