Thndr News

पति ने अपने पत्नी को मारकर टांग दिया था, पत्नी अवैध संबंध समाप्त करने की बना रही थी दबाव

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर के रोड नंबर 5 में पति ने अपनी पत्नी को कल देर रात मारकर टांग दिया था। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने आज सुबह अरगोड़ा थाने की पुलिस को कॉल कर जानकारी दी कि पत्नी आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही इस मामले की जांच अरगोड़ा थाने की पुलिस ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।

जांच क्रम में पुलिस ने पता लगा लिया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। मृतका के पति से कड़ी पूछताछ करने पर पति ने अपनी गुनाह को कबूल कर लिया और बताया कि हत्या कर टांग दिए थे। मृतका का नाम प्रियंका देवी है और पति का नाम रवि प्रसाद है। मृतका प्रियंका देवी रवि प्रसाद से 10 साल पहले विवाह किया था। लेकिन पिछले दो वर्ष से पति रवि प्रसाद का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी पत्नी प्रियंका देवी को मिली। इसके बाद पत्नी ने अपने पति पर अवैध संबंध खत्म करने को लेकर दबाव बना रही थी।

इस सिलसिले में अरगोड़ा थाना में पति रवि प्रसाद को बुलाकर समझाया भी गया था लेकिन रवि प्रसाद अवैध संबंध खत्म करने को तैयार नहीं था। इस बात को लेकर प्रियंका देवी काफी नाराज रहती थी और अपने पति पर अवैध संबंध खत्म करने का दबाव बना रही थी। जिससे नाराज पति रवि प्रसाद ने पत्नी प्रियंका देवी को मारकर टांग दिया और आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। प्रियंका देवी अशोक नगर की रोड नंबर 5 में किराए के मकान में रहती थी। प्रियंका का मायके बिहार के सिवान जिले में है। इस घटना की जानकारी प्रियंका के परिवार वालों को दे दी गई है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.