रांची : मोराबादी मैदान में सहायक पुलिस कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना का आज सातवां दिन है। सहायक पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। सहायक पुलिस कर्मियों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया है और कहा कि हमारे बीच बैठकर भोजन करें। हमारी दर्द को समझने का प्रयास करें। सहायक पुलिस कर्मियों ने बताया कि हमारी मांग जायज है। हमारी बहाली बहाली निकाले गये नियमावली के अनुसार हुआ हुआ है। उस नियमावली को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समझने की कोशिश करें। सहायक पुलिस कर्मी ने बताया कि तीन साल के बाद सभी बहाल हुए सहायक पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस में समायोजित करने की बात कही गई थी लेकिन अब यह बात सिर्फ हवा हवाई बनकर रह गया है।
सहायक पुलिसकर्मियों ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी सहायक पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर अपनी मांग को रखना चाह रहे थे। लेकिन किसी कारणवश मोरहाबादी का कार्यक्रम रद्द हो जाने की वजह से हम लोग मुख्यमंत्री और राज्यपाल से नहीं मिल सके। हालांकि सहायक पुलिसकर्मी ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमारी मांगों को जायज समझते हुए हमसे नजरें चुरा ली और मोहराबादी का कार्यक्रम रद्द कर दिया।





Add comment