रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 36 कांस्टेबलों का तबादला कर दिया है। तबादले के लिए 177 कांस्टेबलों ने एक जिला से दूसरे जिले में तबादले के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन दिया था।
इस तबादले के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन देने वाले 141 कांस्टेबलों का आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। महज 36 कांस्टेबलों के ही आवेदन स्वीकृत किये गये। गौरतलब है कि इससे संबंधित आज बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।





Add comment