Thndr News

गैरमजरूआ जमीन विवाद में यूवक की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : रातू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक यूवक का नाम इदरीश है। रातू थाना क्षेत्र में एक गैरमजरूआ प्लॉट को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस गैरमजरूआ जमीन को लेकर दो पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं।

उसी गैरमजरूआ प्लॉट पर एक पक्ष के लोग सरना झंडा लगाने का प्रयास कर रहा था। सरना झंडा इदरीश नामक व्यक्ति गैरमजरूआ प्लॉट पर फहरा रहा था। उसी में दूसरे पक्ष के लोगों ने इदरीश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रातू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अधमरा व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना के खिलाफ जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैरमजरूआ प्लॉट को लेकर ही हत्या की गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इदरीश की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह मॉब लिंचिंग का मामला नहीं है। जमीन को लेकर दो गुटों में हुए संघर्ष का यह परिणाम है। अगर इस मामले को लेकर थाना स्तर से किसी तरह की लापरवाही बरती गई है तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जो जो लोग इस वारदात में शामिल होंगे उन्हें हर कीमत पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.