Thndr News

बोडिया गोलीकांड – कांके थाने की पुलिस चार संदिग्ध से कर रही पूछताछ, टीपीसी के सदस्यों पर गोली चलाने की आशंका

रांची : कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया में टंडवा के प्रमुख बबलू सागर मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में बबलू सागर मुंडा के बॉडीगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस मामले में कांके थाने की पुलिस चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में पुलिस को कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। बबलू सागर मुंडा ने कांके थाने में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बबलू सागर मुंडा टंडवा के प्रमुख हैं और अपना कारोबार करते हैं। बबलू सागर मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गया है। कांके थाने की पुलिस टीपीसी के सदस्यों पर गोली चलाने की आशंका जाहिर की है। इस घटना की जांच पुलिस सीसीटीवी के सहारे कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाएगी।

घायल बॉडीगार्ड की हालात में तेज़ी से हो रहा सुधार, घायल बॉडीगार्ड ने अपराधियों को किया था पीछा

इस गोलीबारी कांड में गोरखा बटालियन के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान का नाम अजय सोमार है और वह दार्जिलिंग का रहने वाला है। घायल जवान अजय कुमार ने बताया कि करीब 10 फीट की दूरी पर से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। अपराधी बोलेरो गाड़ी से पीछा करते हुए आगे निकल कर फायरिंग कर दी थी। घायल जवान अजय सोमार ने बताया कि बॉस बबलू सागर मुंडा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बॉस को बचाने में गोली हमको लगी है। गोली लगने के बाद हमने अपराधियों की 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर तक निकल गए थे।

आपको बता दें कि बबलू सागर मुंडा के बड़े भाई प्रेम सागर मुंडा की हत्या तीन मार्च 2020 की शाम करीब सात बजे मोरहाबादी मैदान में कर दी गई थी। प्रेम सागर मुंडा अपने फॉच्र्यूनर एसयूवी (जेएच-01बीटी-0009) से मोरहाबादी स्थित पार्क प्राइम होटल के पास रुका हुआ था। एक चाय की दुकान पर चाय मांगी थी। इसबीच वहां पहुंचे अपराधियों ने उससे बातचीत की। इस दौरान अचानक उसपर गोलियां चलाने लगे। इस मामले में प्रेम सागर के बेटे अश्विनी सागर के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर एफआइआर दर्ज की गई थी। पुलिस आज तक प्रेम सागर मुंडा के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.