Thndr News

सुरक्षाबलों और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के बीच मुठभेड़

खूँटी : जिले के रनिया थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई. मिली सूचना के आधार पर सुरक्षाबल जैसे ही जंगल पहुंचे वैसे ही पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की. लेकिन जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे.

खूँटी पुलीस को रनिया थाना एवं चाईबासा जिला के गुदडी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के जंगलों में पी०एल०एफ०आई० के उग्रवादियों के भ्रमणशील होने एवं किसी घटना को अंजाम देने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, खूँटी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में खूँटी जिला बल, चाईबासा जिला बल एवं झारखण्ड जगुआर के टीम को मिलाकर एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया।

अभियान दल के द्वारा ग्राम टेमना एवं भुड़ के आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान आज सुबह लगभग 8 बजे पी०एल०एफ०आई० उग्रवादियों द्वारा पुलिस बल पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गयी। पुलिस बल के द्वारा आत्मरक्षार्थ उग्रवादियों की दिशा में जवाबी कार्रवाई की गयी। पुलिस बल को भारी पड़ता देख पी0एल0एफ0आई0 के उग्रवादी घने जंगल एवं झाडियों का लाभ उठाते हुए भाग गये।

घटनास्थल से लोडेड कर्बाइन गोली, मोबाईल 4 चार्जर, 55 राउण्ड पिट्टू बैग 6.9MM का मैगजीन 10 ,पी०एल०एफ०आई० का पर्चा रसीद एवं अन्य साहित्य दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएँ बरामद की गयी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.