रांची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस अपने स्तर से लगातार काम कर रही है। आज सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने नशीली दवाओं की स्टॉक रखने वाले दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता को गुप्त सूचना मिली की विद्यानगर में बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों का स्टॉक रखा गया है। इसी सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस एवं राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय द्वारा गठित दल ने विद्यानगर में छापामारी की। जहां से दो व्यक्ति अजय कुमार और मुकेश राय को रंगे हांथों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों व्यक्ति बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने छापेमारी कर एक हजार बोतल कॉरेक्स, नशीली इंजेक्शन समेत भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स कॉस्मेटिक एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज की गई है।
You may also like
“साइबर सुरक्षा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्यता है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला
रांची : 3 मार्च (सोमवार) अरगोडा-कटहल मोड़ रोड स्थित सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, रांची में साइबर क्राइम अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रांची पुलिस साइबर सेल के उपाधीक्षक (Dy. SP)...
रात में DJ बजाने वालों के खिलाफ शिकायत के लिए SSP ने जारी किया फोन नंबर
रांची : झारखंड में रात दस के बाद और भोर के 6 बजे से पहले तक लाउड स्पीकर, DJ और ध्वनी विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट ने ध्वनी प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण)...
एक मां ने दूसरी मां से छीना कलेजे का टुकड़ा। मां न बन पाने पर किया यह घिनौना पाप।
रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को रांची पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.





Add comment