Thndr News

बारिश ने खोली रांची नगर निगम की पोल, स्टेशन से लेकर क्वार्टर तक पानी-पानी

राजधानी में शनिवार को जमकर बारिश हुई। लगभग दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस वजह से कई इलाकों में जल जमाव हो गया। वहीं लोग इसकी वजह से घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं इस बारिश ने रांची नगर निगम की एकबार फिर पोल खोलकर रख दी। रांची के अलग-अलग इलाकों में पानी जमा हो गया। लोग जहां-तहां इस इंतजार में फंसे रहे कि जल जमाव कम होगा तो वे अपने घरों को जाएंगे।

रांची स्टेशन पर शेड से पानी
बारिश ने रांची रेल डिवीजन की भी पोल खोल दी। रेलवे स्टेशन से लेकर क्वार्टर तक पानी-पानी हो गया। रांची स्टेशन पर शेड से पानी ऐसे बह रहा था मानो झरना हो। इस वजह से स्टेशन के कई आफिस में भी पानी भर गया। इतना ही नहीं रांची के कई रेलवे क्वार्टर में भी पानी भर गया। इस वजह से वहां रहने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।


नाले में गिरी वैगनआर कार
भारी बारिश के कारण रोड पर भी जल जमाव हो गया है। जिससे कि रोड और नाले के बीच पता ही नहीं चल पा रहा है। ऐसे में अरगोड़ा-कटहल मोड़ के रास्ते में एक वैगन आर कार बड़े नाले में घुस गई। जिसे काफी देरतक निकालने की कोशिश की गई लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। बताते चलें कि तीन दिन पहले एक बुजुर्ग भी उफनते नाले में बह गए थे। शुक्रवार को उनकी लाश डैम के किनारे मिली थी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.