राँची : नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर से खूंटी के रेमता डेम पिकनिक मनाने जा रहे यूवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक का नाम साहिल खोया है। वहीं गंभीर रूप से घायल का नाम मनीष टोप्पो है। घायल यूवक की इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हुए फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने पर टीम को पुरस्कार में खस्सी मिला था। पूरी टीम पिकनिक मनाने सोमवार को रेमता डेम गई थी।इसी बीच साहिल एवं मनीष कोल्डड्रिंक लाने केटीएम बाइक से जा रहें थे।तेज रफ्तार एवं घुमावदार सड़क होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिसमें साहिल की मौत हो गई। मनीष की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।





1 comment