Thndr News

बरियातू पुलिस और रिम्स प्रबंधन रिम्स अस्पताल में ठगों पर नहीं कस पा रही नकेल, खुलेआम मरीजों को बना रहा अपना निशाना

राँची : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में ठगों का बोलबाला कायम है। बरियातू पुलिस और रिम्स प्रबंधन ठगों पर नकेल कसने में कामयाब नहीं दिख रही है। आए दिन रिम्स अस्पताल में ठग कभी खून के नाम पर तो कभी बेड के नाम पर मरीजों से ठगी करते हैं। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में देशभर के अलग-अलग हिस्सों से मरीज अपना इलाज कराने आते हैं लेकिन मरीज को ठग अपने चंगुल में फंसा कर सारे पैसे ऐंठ लेते हैं। हालांकि ठगों को चिन्हित करने के लिए और उन पर नजर रखने के लिए बरियातू थाने की पुलिस ने समय-समय पर रिम्स अस्पताल का निरीक्षण तो किया लेकिन पुलिस ठग प्रथा को समाप्त नहीं कर पाई।

रिम्स अस्पताल में अमूमन पिछड़े वर्ग और गरीब वर्ग के लोग ही इलाज कराने आते हैं जिनके पास सीमित पैसे होते हैं। लेकिन रिम्स में मौजूद दलाल उनको भी नहीं छोड़ते हैं और अपना निशाना बना लेता है।

कैस 1–7 सिंतबर 2021 को रिम्स के मेडिसन आईसीयू में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला, जहां लोहरदगा के कुडू निवासी 42 वर्षीय विमला देवी को बेड दिलाने के नाम पर उससे सात हजार रुपए की ठगी की गई। मरीज को बेड नहीं मिला था और उसका इलाज डा संजय सिंह की यूनिट में चल रहा है। ठग ने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री से जान-पहचान होने की भी बात कह परिजन को झांसे में लिया। हालांकि परिजनों के सतर्क हो जाने के बाद ठग प्रताप मिश्रा अब पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि इस ठग के माध्यम से रिम्स में ठगी के रैकेट से पर्दा उठ सकता है।

केस 2— 6 फरवरी 2021 को एक मरीज के परिजन से पॉकेट मार ने 6 हजार रुपए की पॉकेट मारी कर ली थी और रिम्स के ऑर्थो विभाग के C2 वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन सुशीला मुंडा से साजन नाम के एक व्यक्ति ने चार हजार रुपए खून देने की एवज में ठग लिया था।

रिम्स अस्पताल में लगभग हर माह कभी खून, तो कभी दवा को लेकर दलाल पकड़े जाते हैं। लेकिन पुलिस की ओर से हर बार ऐसे दलालों को चेतावनी व बांड भरवाकर छोड़ दिया जाता है, जिससे इनका मनोबल और बढ़ जाता है। रिम्स के डॉक्टर डीके सिन्हा ने बताया कि ठगों पर अंकुश लगाने के लिए रिम्स प्रबंधन तत्पर है। अस्पताल प्रबंधन ठगों रोकने के लिए काम कर रही है। वही बरियातू पुलिस का कहना है कि कल पकड़ाए ठग से पूछताछ हुई है और इस ठग के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन में मौजूद ठग प्रथा को समाप्त करने की काम की जाएगी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.