Thndr News

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान ई – कॉमर्स द्वारा गैर -जरुरी सेवाओं के व्यापार को प्रतिबंधित किया जाए : चेम्बर

राँची : झारखण्ड में लागू “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह” के दौरान ई – कॉमर्स से गैर अावश्यक वस्तुओं की अापूर्ति को प्रतिबंधित करने हेतू अाज झारखण्ड चेम्बर अॉफ कामर्स ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्राचार किया. झारखण्ड चेम्बर अॉफ कामर्स के अध्यक्ष प्रवीण जैन (छाबड़ा) ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड – 19 के प्रारंभिक चरण से लेकर पिछले वर्ष महामारी को नियंत्रित करने तक लोगों को खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही लगभग छह माह से अधिक अवधि तक व्यवसायिक गतिविधियों को बंद रखते हुए भी जीएसटी संग्रह में वृद्धि की दिशा में व्यापारियों व उद्यमियों का योगदान स्मरणीय रहा है.
महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी स्थिति सामान्य बनाए रखने हेतू प्रदेश में अावश्यक वस्तुओं की निर्बाध अापूर्ति सुनिश्चित कराने में व्यापारी समाज सरकार के साथ निर्णायक भूमिका निभा रहा है. एक ऐसे समय में जब स्थानीय व्यापारियों को गैर – अावश्यक सामग्रियों को बेचने की मंजूरी नहीं दी जा रही है , तब ई – कॉमर्स प्लेटफॉर्मों को ऐसा करने की अनुमति देना व्यापारिक असंतुलन पैदा करेगा. फेडरेशन अॉफ झारखण्ड चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज यह महसूस करता है कि महामारी से लड़ाई के बीच व्यापार का यह प्रारंभिक एवं प्रायोगिक चरण है जिससे निपटने की चुनौतियाँ अधिक है ,इस दौरान प्रदेश में ई – कॉमर्स प्लेटफॉर्म को गैर अावश्यक वस्तुओं के व्यापार की अनुमति देना अनुचित है. वर्तमान में दुकानें बंद कर के भी स्थानीय व्यापारी को अपने दुकान का किराया ,कर्मचारियों का वेतन,बिजली बिल,होल्डिंग टैक्स सहित अन्य खर्च का वहन करना पड़ रहा है. यह अाग्रह किया गया है कि प्रदेश में लागू “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह” के दौरान झारखण्ड में तत्काल प्रभाव से ई – कॉमर्स कंपनियों को गैर अावश्यक वस्तुओं का व्यापार प्रतिबंधित करने हेतू दिशा – निर्देश जारी करें.


झारखण्ड चेंबर के महासचिव राहुल मारु ने कहा कि विगत वर्ष लॉकडाउन के दौरान भी राज्य सरकार द्वारा ई – कॉमर्स पर गैर अावश्यक वस्तुओं का व्यापार प्रतिबंधित रखा गया था जिस कारण जब बाजार में सामान्यता दुकानें खुलीं तो व्यापारी, अपने व्यापार को वापस रास्ते पर लाने में सफल हो पाए थे. वर्तमान में यदि ई – कॉमर्स से गैर जरुरी सेवाओं का व्यापार जारी रहा तो अाज व्यापारी कोविड की चुनौतियों से तो निपट लेंगे किन्तु जब बाज़ार सामान्य रुप से खुलेंगे तब उनके पास खरीदारी के लिए कोई ग्राहक ही उपलब्ध नहीं रहेंगे.


एसेसमेंट, रि – एसेसमेंट व अन्य कंपलायंस की तिथि विस्तारित की जाए : चेंबर

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण उत्पन्न समस्याओं को मद्देनज़र रखते हुए एसेसमेंट, रि – एसेसमेंट व अन्य कंपलायंसों की तिथि को विस्तारित करने हेतू अाज झारखण्ड चेंबर अॉफ कॉमर्स के वाणिज्यकर अायुक्त अाकांक्षा रंजन को पत्राचार किया. यह भी सुझाव दिया गया कि इस हेतू विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाए कि वे एसेसमेंट प्रोसीडिंग,अपील,रिवीजन अादि से संबंधित कोई पूर्व निर्धारित अादेश जारी न करें. चेंबर के जीएसटी उप समिति चैयरमैन ज्योति पोद्दार ने कहा कि झारखंड समेत समस्त देश में कोविड के संचरण के कारण विभाग के अधिकारियों सहित कई डीलर,व्यवसायी,वकील पीड़ित हैं. समस्त मॉल,मल्टीप्लेक्स,कार्यालय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी महामारी के कारण बंद हैं. ऐसी स्थिति में डीलर अावश्यक दस्तावेजों को दाखिल करने में असमर्थ हैं. स्टेट बार काउंसिल ने भी अपने सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे अगली सूचना तक किसी भी अदालत के कार्यों से परहेज करें. ऐसे में विभागीय कंपलायंसों की तिथि को विस्तारित करना अावश्यक है.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.