Thndr News

कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद को बढ़ा रहे हैं हाथ समाज सेवी तनवीर खान

रांची : कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन ने बहुत से लोगों के रोजगार को प्रभावीत कर दिया है। ये वो लोग है, जो रोजाना कमाते और खाते थे। फिर भी वो महामारी से निपटने में प्रशासन और सरकार के साथ खड़े हैं। ऐसे लोगों के सामने राशन का संकट खड़ा न हो, इसलिए समाजसेवी तनवीर खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

वे जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके घर राशन पहुंचा रहे हैं, ताकि महामारी के बीच भुखमरी जैसी दूसरी बीमारी ने फैले। बढ़ते कोरोना कारण लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया l

गुरुवार को राँची के हिंद पीडी स्थित आर सी मिशन स्कूल में जी टी रोड और आसपास के लगभग 200 लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया l

मौके पर तनवीर खान ने लोगों को इस महामारी से बचने के लिए उपाय भी बताये ।कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बन राशन की किट बनवाकर जरूरतमदों के घर पहुंचा रहे हैं l उनके इस काम से खुश होकर लोग दुआ दे रहे हैं, और खूब प्रशंसा भी कर रहें हैं l

समाजसेवी तनवीर खान ने कहां की मेरा सपना है कि कोई भूखा न रहे. उन्होंने प्रवासी मजदूर का भी बीड़ा उठाया और कहा जितने भी झारखंड के प्रवासी जो अलग अलग राज्य में फंसे हुए हैं ,पूरी कोशिश करूंगा उनको झारखंड लाने में.

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रांची हीं नहीं बल्कि पूरे 24 जिलों में, झारखंड के कोने-कोने तक राशन पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. राशन समाग्री बाँटने में कोई राजनैतिक सहयोग नहीं है और इसमें कोई राजनैतिक लाभ का प्रयास भी नहीं है सिर्फ साधारण रूप से गरीबों एवम् जरूरतमंद की मदद कर रहा हूँ और आगे भी मदद करता रहूंगा.

इस कार्यक्रम में उपस्थित नजर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर और नजर वेलफेयर सोसाइटी के सचिव नौशाद अहमद गुज्जर मोहम्मद तसलीम इस्लाम बबलू व अन्य लोग उपस्थित हुए

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.