चाईबासा : गुरुवार की सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर इम्प्राेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट कर दिया। जिसमें झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद और दो जवान जख्मी हो गए है। घायलों को एयरलिफ्टिंग कर रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CRPF के जवान जब सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तब नक्सलियों द्वारा इम्प्राेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से विस्फोट किया गया। जिसमें CRPF जवान के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई।
गुरुवार सुबह झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान लांजी इलाके में अभियान चलाने जा रहे थे, जवान लांजी पहाड़ी के नीचे से निर्माणाधीन कच्ची सड़क से पहाड़ पर चढ़ रहे थे, इस दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से लगाये गये लैंडमाइंस विस्फोट कर दिया। इसमें आगे चल रहे झारखंड जगुआर के पांच जवान घायल हो गये। शहीद जवानों में देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा), हरद्वार (पलामू) और किरण (सिमडेगा) के शामिल थे। जबकि घायलों में खूंटी के दीप टोपनो और लातेहार के निक्कू उरांव शामिल हैं।




