रविवार को बिग बॉस सीजन 14 का फिनाले हुआ। पहली बार बिग बॉस में सलमान ने पांचों कंटेस्टेंट्स को गिफ्ट दिया है। जिसमें राखी सावंत, अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक शामिल थीं।
राखी सावंत ने 14 लाख रुपए लेकर शो से बाहर निकल गई। मंच पर सलमान खान ने गिफ्ट के रूप में अली गोनी और राखी सावंत को अपना सिग्नेचर ब्रेसलेट पहनाया। इसके बाद टॉप 3 की रेस में शामिल निक्की तंबोली को भी सलमान ने ब्रेसलेट तोहफा में दिया। शो के बाद सलमान खान ने अपना लकी चार्म ब्रेसलेट रुबीना और राहुल को दे दिया।
बिग बॉस के मंच पर फिनाले में डांस प्रस्तुत किया गया। जिसमे नौरा फतेही ने अपने हिट डांस पर परफॉर्मेंन्स दी। जिनमें साकी, हाय गर्मी जैसे गाने शामिल थे। सलमान ने उनके साथ साकी-साकी सॉन्ग पर परफॉर्म किया। शो में धर्मेन्द्र ने भी में जट यमला पगला दीवाना गाने पर इंट्री ली। उन्होंने शोले के सीन रीक्रिएट किया। धर्मेद्र के साथ सलमान ने गब्बर और राखी ने बसंती का किरदार निभाये।
माधुरी दीक्षित ने अपने ही अंदाज में शो के फाइनलिस्ट की जर्नी और उनकी विशेषताओं से इंट्रोड्यूस करवाया। बिग बॉस की विजेता रुबीना दीलैक और सेकंड रनरअप राहुल वैध हुए।
रुबीना पहले दिन से ही इस शो की हिस्सा रही। उन्होंने हमेशा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। रुबीना बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपये जीती है। शो में रुबीना दीलैक और राहुल वैध को बीइंग ह्यूमन की साइकिल मिलीं है।




