Thndr News

राष्ट्रीय मजदूर यूनियन संघ का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे जी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय खाद आपूर्ति मजदूर संघ की दूसरी स्थापना दिवस स्वागतम वेंकट हॉल सहजानंद चौक रांची में मनाई गई।

इस अवसर पर सभी प्रखंड से हजारों लोग उपस्थित हुए इन सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष राष्ट्रीय खाद आपूर्ति मजदूर संघ के बायलॉज के हिसाब से पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया एवं नई कमेटी के लिए नई कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष के लिए 5 सदस्य कमेटी का गठन किया गया 5 सदस्य कमेटी ने सर्वसम्मति से पुनः संतोष कुमार सोनी को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष चुना गया, संतोष कुमार सोनी ने अपनी नई जिम्मेदारी को उठाते हुए अपने सभी श्रमिकों को उनका उचित अधिकार दिलाने का आश्वासन दिया

उन्होंने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि हमारा मजदूर यूनियन किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुकात नहीं रखती है और ना ही कभी रखेगी हमारे लिए हमारा यूनियन ही सर्वोपरि है उन्होंने एकता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

संतोष कुमार सोनी ने जल्द ही अपनी 5 सूत्रीय मांग को लेकर विभाग और मंत्रालय को आड़े हाथ लेने की बात कही यदि यह 5 मांगे पूरा नहीं की जाती है तो पूरे झारखंड में एक साथ चरणबद्ध आंदोलन चलाई जाएगी।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.