राँची : मारवाड़ी युवा मंच ने अपने 44 वें स्थापना दिवस के छठे दिन प्रातः 8:00 हरमू स्थित रांची गौशाला में मंच के सहयोग से गायों को पालक ,रोटी,और गुड़ खिलाकर गौ सेवा की गई। आज के कार्यक्रम के संयोजक रौनक झुनझुनवाला और विकास गोयल थे।
अध्यक्ष मनीष लोधा ने कहा जिसे भी गाय की सेवा करने का मौका मिलता है वह बहुत भाग्यशाली होते हैं गौ सेवा करना साक्षात 32 करोड़ देवी देवताओं पूजा करने के बराबर है
वहीं सचिव अमित चौधरी ने कहा गौशाला श्री कृष्ण की भूमि है मंच गौ सेवा सालों भर करता है और आगे भी करता रहेगा ।उन्होनें बताया कि 20 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर महेश्वरी धर्मशाला के सामने दीपोत्सव का कार्यक्रम संध्या 6:00 बजे किया जाएगा।




