रांची : पुंदाग ओपी इलाके में कल देर रात को छोटू खान ने जैद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि छोटू खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि हत्यारे छोटू खान को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें और उसे फांसी की सजा दे। पुनदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि इस पूछताछ में अब तक कई अहम खुलासे हुए हैं जिसके आधार पर पुलिस छोटू खान की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। पुंदाग ओपी प्रभारी ने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है और छोटू खान को गिरफ्तार करने का प्रयास की जा रही है।
पुलिस के बेटे बबलू खान ने दो दिन पहले जैद अंसारी को दिया था धमकी
पुंदाग ओपी में कल देर रात छोटू खान ने जैद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो दिन पहले बबलू खान और जैद अंसारी के बीच पैसों के लिए झगड़ा हुआ था और बबलू खान ने जान से मारने की धमकी दी थी। कल देर रात बबलू खान, जैद अंसारी, छोटू खान और जैद अंसारी के छोटे भाई सभी लोग देर रात इलाही नगर में खड़े थे। इसी बीच छोटू खान ने जैद अंसारी के भाई को आइसक्रीम लाने के लिए भेज कर छोटू खान ने जैद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के बेटे पर एफआईआर नहीं करने पर मचा बवाल
मृतक के परिजनों ने पुलिस के बेटे बबलू खान पर एफआईआर करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस बबलू खान पर एफआईआर नहीं करना चाह रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बढ़ते विरोध को देखकर पुलिस ने भीड़ को समझाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर बबलू खान पर भी एफआईआर किया जाएगा।
पांच सौ रुपया बना मौत की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच सौ रुपए की वजह से बबलू खान ने छोटू खान से जैद अंसारी की हत्या करा दी है। जैद अंसारी के भाई ने बबलू खान को मुख्य आरोपी बता रहा है और कहा कि इस घटना के पीछे बबलू खान का हाथ है। आपको बता देंगे कल देर रात 11:00 बजे छोटू खान ने जैद की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।





Add comment