Thndr News

पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित छः उग्रवादी गिरफ्तार

खूंटी : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के छह उग्रवादियों को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में पीएलएफआई के एरिया कमांडर गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित कुसूम टोली निवासी राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर उर्फ ढिलन, खूटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र स्थित मरचा बनिया टोली निवासी प्रकाश कुमार साहू, रनिया चौक निवासी शिव कुमार साहू उर्फ शिवा नाग उर्फ चरकू, बधिया निवासी सिमोन गुड़िया, रनिया ब्लॉक चौक निवासी प्रदीप कुमार बागची उर्फ चॉदसी और तुड़ीगढ़ा निवासी नकुल सिंह का नाम शामिल है.

आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, नक्सली पर्चा, वाकी टॉकी, एक मोटरसाईकिल सहित कई समान बरामद किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ सदस्य करमा उरांव और राजेश टाइगर के नेतृत्व में हालोम से जोजोवीरा जाने वाली रास्ता में किसी घटना को अंजाम देने के लिए हरवे हथियार के साथ एकत्रित हुए है. एएसपी अभियान और सीआरपीएफ के नेतृत्व में संयुक्त टीम छापेमारी कर उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.