Thndr News

सिमडेगा माॅब लिंचिंग मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल 12 नामजद गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

सिमडेगा : बेसराजारा गांव में हुई माॅब लिंचिंग घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नेलशन बुढ,जीलन लुगुन व उदय समद है। बेसराजारा मॉब लीचिंग घटना में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। 12 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक और नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों को भी चिन्हित करते हुए पुलिस कार्रवाई करेगी।

आपको बता दें कि लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया था। संजू प्रधान पर आरोप था कि वह लकड़ी बेचकर गांव वालों को परेशान कर रहा था। हालांकि इसकी शिकायत वन विभाग और सिमडेगा पुलिस से की गई थी लेकिन कार्यवाई नहीं होने के बाद बाद ग्रामीणों ने लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को जिंदा जला दिया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.