रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब में 12 जनवरी की देर रात को मां और बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। मां का शव 13 जनवरी की सुबह बरामद की गई तो वहीं बेटे का शव आज बरामद किया गया है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने बड़ा तालाब में एक शव को तैरते हुए देखा। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। दोनों शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मां का नाम ताना बनर्जी है और बेटे का नाम ऋषि बनर्जी हैं। बेटे की उम्र नौ वर्ष था।
शराबी पति कौशिक बनर्जी से अक्सर होता था विवाद
ताना बनर्जी का अपने पति कौशिक बनर्जी से शराब पीने की लत की वजह से अक्सर विवाद हुआ करता था। जिसकी वजह से ताना बनर्जी काफी परेशान रहती थी। ताना बनर्जी के पति कौशिक बनर्जी रांची में ही प्राइवेट जॉब करते हैं और वह देवी मंडप के पास रहते थे। कोतवाली थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।





Add comment