राँची : राजधानी रांची में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के गुर्गे ने हाल के दिनों में बड़े कारोबारियों से लेवी वसूल कर जीना हराम कर दिया है। रांची पुलिस ने 6 जनवरी को पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। वहीं 3 सहयोगी भागने में कामयाब हो गया था। बक्सर पुलिस ने कल शाम चेकिंग अभियान के दौरान तीनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश कुमार, शुभम कुमार पोद्दार और ध्रुव कुमार को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस 12 लाख नगद, एक कार और 14 मोबाइल फोन बरामद किया है। बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने पुष्टि की है। वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप चेकिंग के दौरान सोमवार की रात पकड़े गए। राँची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बक्सर एसपी को निवेश कुमार का राँची से बक्सर भागने की जानकारी दी थी। उसके बाद बक्सर एसपी के निर्देश पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान पकड़ाया है। आपको बता दें कि कल रांची पुलिस ने निवेश के भाई प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया था प्रवीण कुमार के इशारे पर पुलिस ने 61 लाख रुपए समेत एक पिस्टल और 32 गोलियां बरामद की थी।





Add comment