बोकारो : जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड में एक पूजा भंडार दुकान से पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है। पति पत्नी का शव फांसी पर झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया है
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पिछले कई दिनों से आर्थिक दृष्टिकोण से परेशान चल रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद चंद्रपुरा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हालांकि पुलिस को अभी तक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुई है। पुलिस आसपास के लोगों का बयान लेकर इस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या या आत्महत्या है। चंद्रपुरा थाने की पुलिस ने आशंका जाहिर की है पति पत्नी ने दोनों एक साथ आत्महत्या कर ली होगी।
चंद्रपुरा थाने की पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी सामने आएगी।





Add comment