Thndr News

रिटायरमेंट का पैसा बना जानलेवा, छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर की हत्या

पलामू : झारखण्ड के पलामू जिले में पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव में हुई है। जहां पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद को लेकर छोटे इंद्रजीत यादव ने अपने बड़े भाई यमुना यादव को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार यमुना यादव नाम के व्यक्ति के पिता एफसीआई से रिटायर हुए थे। यमुना पांच भाई था और उसके पिता के खाते में रिटायरमेंट के करीब 10 लाख रुपय जमा थे। इसी 10 लाख रुपये को लेकर यमुना यादव और उसके छोटे भाई इंद्रजीत यादव के बीच विवाद था। आरोप है कि शनिवार देर रात यमुना यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। यहां उसका परिजनों से विवाद हो गया।इसी क्रम में इंद्रजीत यादव के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया।आरोप है कि इसी झगड़े में इंद्रजीत यादव ने यमुना यादव को घर के आंगन में चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.