रांची : रविवार की सुबह हटिया डैम से एक बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान धुर्वा निवासी लालबाबू सिंह के रूप में हुई है। लालबाबू सिंह एचईसी के सेवानिवृत्त कर्मी थे। सुबह में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पानी में एक शव को तैरते देखा।
अज्ञात शव को देखकर भीड़ जुट गई। सूचना पर धुर्वा थाना मौके पर पहुंची। इलाका नगड़ी का होने के कारण इसकी जानकारी नगड़ी थाना को दी गई। मौके पर पहुंची नगड़ी थाना पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। बुजुर्ग की हत्या हुई है या उन्होने आत्महत्या की पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।





Add comment