चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जिलरूंवा गांव में मंगलवार की शाम भाकपा माओवादियों द्वारा मनोहरपूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
हलांकि इस हमलें में माओवादियों द्वारा पूर्व विधायक गुरूचरण नायक के दो अंगरक्षक का मारे जाने की खबर मिल रही है।इस हमला में पूर्व विधायक गुरूचरण नायक किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहें।इधर घटना कि जानकारीमिलने पर गोईलकेरा पुलिस सीआरपीएफ,सैट के साथ जाने की तैयारी कर रही है।
इधर यह भी सूचना है कि दोनों मृत जवान के हथियार भी लूट कर माओवादियों नें ले जाने की है।इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जिलरूंवा गांव में स्थानिय फुटबॉल कमेटी के द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह में पूर्व विधायक गुरूचरण नायक को फुटबॉल कमेटी के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
इसी आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फुटबॉल खेल के विजेता व उपविजेता टीम को पुरूस्कार देने के लिए शामिल हुए थे।सुचना है कि पुरूस्कार वितरण के दौरान भाकपा माओवादियों द्वारा हमला किया गया।इस दौरान माओवादियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने की सुचना है।इसी दौरान पूर्व विधायक गुरू चरण नायक के दो अंगरक्षक पर हमला कर हथियार छीन कर गोली मार कर हत्या कर दिये जाने की सुचना है।
जबकी पूर्व विधायक को कुल पांच अंगरक्षक प्राप्त है।इधर इस मामले की जानकारी के लिए पुलिस कप्तान से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के कारण घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पा रही है।





Add comment