Thndr News

बोकारो सीसीएल के रेलवे साइडिंग और खुली खदान में फायरिंग करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल के रेलवे साइडिंग और खुली खदान में 27 दिसम्बर की रात दस बजे आठ से दस की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश किया था। फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने सीसीएल के रेलवे साईडिंग और खुली खदान में पोस्टर चिपकाया और रोजगार नहीं देने पर कंपनी के आला अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दिया था। इस कांड की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो, तेनुघाट के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी गिरफ्तार आरोपी अपने इस कांड में संलिप्त को स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बिरबल सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा, थाना पेटरवार, जिला बोकारो, दीपक कुमार महतो उर्फ दिपू पेठ नागेश्वर महत्तो, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग, बंटी साव जिला बोकारो, अजमत अंसारी उर्फ भगडु जिला बोकारो और संजय जो बोकारो जिला का रहने वाला है।

इस जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि हाल के दिनो में जेल से बाहर निकले कुछ अपराधियों द्वारा विष्णुगढ़ एवं बगोदर थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधी सनुह NSPM(न्यू सदस्य पिपूल मार्चा) के द्वारा स्थानीय अपराधकर्मियों को प्रलोभन देकर इस घटना को अंजाम दिये है।

पुलिस ने अपराधी वकील अंसारी के द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर छापामारी कर बोकारो थर्मल थानान्तर्गत घटित घटना में संलिप्त स्थानीय सरगना बिरबल सिंह उर्फ निखिल सिंह उर्फ कटप्पा हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो इस मामले की सही जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त सेमी ओटोमेटिक पिस्टल एवं गोली भरी मैगजीन के साथ तथा घटना में गैंग को संचालित करने वाला मोबाईल जब्त की है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.