Thndr News

ईडी ने मानव तस्‍कर पन्‍ना लाल महतो पर की बड़ी कार्यवाई, 3.36 करोड़ की संपत्ति जब्‍त

रांची : ईडी ने मानव तस्कर पन्नालाल महतो पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए मानव तस्कर पन्ना लाल महतो के 3.36 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने कार्यवाई करते हुए पन्ना लाल के रांची तथा खूंटी में पन्नालाल और उसके पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन और एक फॉर्च्यूनर कार जब्त की है।


आपको बता दें कि पन्ना लाल महतो गरीब व वंचित लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। जो लड़कियां पन्ना लाल महतो से पैसा या रोजगार मांगने आती थी उसे दूसरे राज्य में नौकरी के नाम पर बेच दिया करता था। पन्ना लाल गुप्ता अब तक कुल 5000 से अधिक लड़कियों का सौदा कर चुका है।मानव तस्कर पन्ना लाल को एनआइए ने वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। एनआइए ने उसे खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाने में 19 जुलाई 2019 को दर्ज एक केस में की थी। उस वक्त से ही वह जेल में है। इस केस को टेकओवर करते हुए एनआइए ने चार मार्च 2020 को एफआईआर दर्ज की थी।

पन्ना लाल महतो खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया गांव का निवासी है। एनआइए ने गत वर्ष फरवरी महीने में पन्ना लाल महतो के भाई शिव शंकर गंझू उर्फ शिव शंकर महतो उर्फ शंकर को भी गिरफ्तार किया था। शिव शंकर गंझू दो प्लेसमेंट एजेंसी का संचालक था, जिनमें एक एजेंसी मेसर्स लक्ष्मी प्लेसमेंट सर्विस व दूसरी बिरसा सिक्यूरिटी एंड प्लेसमेंट एजेंसी है, जिसे पन्ना लाल महतो संचालित करता था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.