रांची : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक अनजान व्यक्ति को मोबाइल देना महंगा पड़ गया। युवक डीएवी के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के बेटे कनिष्क से बात करने के नाम पर माेबाइल मांगा। मोबाइल मिलते ही चोर भाग निकला।
कनिष्क ने कुछ दूर तक चोर का पीछा भी किया लेकिन चोर का कोई अता पता नहीं चला। इस संबंध में कनिष्क के बयान पर लोअर बाजार थाना में सनहा दर्ज की गई है। कनिष्क एमटेक कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।





Add comment