खूंटी : आज दिल्ली में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से संचार भवन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भेंट की। और अपने खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधियों के साथ मिलकर रेल और संचार से संबंधित संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा किया। साथ ही उन्होंने खूंटी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों से प्राप्त कुछ अनुरोध पत्रों को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव को अग्रेसित सौंपा।
जिनमे कुछ प्रस्ताव किए गए हैं: –
1. खूंटी जिला के कर्रा रेलवे स्टेशन और गोविंदपुर रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव।
2. कांड्रा से रांची रेलवे लाइन के बीच लगभग दस वर्षों से लंबित नई रेलवे लाइन के कार्य में तेजी लाना और रांची रेलवे स्टेशन से कांद्रा रेलवे स्टेशन को खूंटी जिले होते हुए रेलवे लाइन को जोड़ना।
3. कर्रा रेलवे स्टेशन को खूंटी जिला होते हुए कांड्रा रेलवे स्टेशन तक नई रेलवे लाइन।
4. खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के मसमानो गांव में रेलवे अंडरपास का निर्माण।
5. कर्रा प्रखंड से खूंटी जिले को जोड़ने वाली सड़क पर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण।
6. खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक केंद्रीकृत स्थान पर रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर।
मौके पर खूंटी जिला से सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार तथा जगन्नाथ मुंडा, रांची से सांसद प्रतिनिधि महेंद्र नाथ साहदेव, सिमडेगा से सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, सराईकेला खरसावां से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो एवं उदय प्रताप सिंहदेव, एवं गुमला से सांसद प्रतिनिधि राम अवध साहू उपस्थित थे।





Add comment