खूंटी : खूंटी जिला सह प्रखंड के अंतर्गत मुरही पंचायत के बड़ाबारु गांव में ग्रामीणों के द्वारा तड़के सुबह कड़कड़ाती ठंड में एक ग्रामसभा रखा गया। ग्रामसभा ने खूंटी कांग्रेश ओबीसी के जिला अध्यक्ष सोनू इमरान को खास तलब करके ग्रामसभा के लिए निमंत्रित किया। ग्रामीणों ने कांग्रेश ओबीसी अध्यक्ष के सामने चालगी से मुरही पंचायत से होते हुए बड़ा बारु ढूंढ़ी गढ़ा पथ की जर -जर हालात और इसी बीच पड़ने वाले बड़ा बारु रंगरोड़ी मंदिर परिसर तक जाने वाले पथ के निर्माण को संज्ञान में लेते हुए कार्य कराने के निवेदन को आगे बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा है।
इसके साथ ही ग्रामीण मंदिर परिसर में सीढ़ी के न होने के कारण होने वाले असुविधा से भी अवगत कराया और इसपर कार्य के लिए सीढ़ी की मांग रखी। इन मुद्दों पर गहन चिंता जताते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया और कहा कि इस मुद्दे पर जल्द चर्चा करके हम कार्य को हकीकत की जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस ओबीसी सचिव साबिर अंसारी, खूंटी प्रखड अध्यक्ष दिनेश महतो, मुकेश महतो, संकर महतो, देवसाय पाहन, बिसु मुंडा और अन्य मौजूद थे।





Add comment