रांची : सिल्ली अन्तर्गत – पहाड़ मांझ, कोकालगाम, बिन्धीटाड़,डुमरटाड़, बसुडी,सालिसेरेंग, लान्दू,होते हुए बन्ता गाँव निकलने वाली लगभग 5 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीण का आरोप है की इसका निर्माण अनियमित ढंग से किया जा रहा है। गाँव वालों ने जब ठेकेदार से इस सम्बन्ध में जानकारी लेनी चाही तो कोई सन्तोजनक जवाब नही मिला, जिसके कारण निर्माण कार्य को बंद कराया गया है।
गाँव वालों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण कार्य हो ताकि सड़क लंबे समय तक खराब ना हो, बावजूद अगर निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई तो पुनः काम को बंद किया जाएगा ओर सम्बन्धीत विभाग से ठेकेदार को अयोग्य घोषित करने की मांग की जायेगी।





Add comment