रांची : रातू थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गया है। महिला अपने पति के साथ रातू के काठीटांड स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियो ने महिला से रूपया लूटकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना महिला ने रातू थाने की पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले को लेकर रातू थाना प्रभारी ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और पुलिस तहकीकात में जुट गई है। रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और आरोपी की पहचान के लिए पुलिस काम कर रही है। आपको बता दें कि रातू थाना क्षेत्र में आए दिन अपराधी महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं और लूटपाट की घटना का अंजाम देते हैं।





Add comment