रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक मुंह बोला अंकल ने एक युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गंगा मुंडा है।
अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुंह बोला अंकल गंगा मुंडा बगल की रहने वाली लड़की को गंदे इसारे करता था। आज गंगा मुंडा ने उस लड़की को अकेला देखने के बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जा रहा है।





Add comment