राँची : लाश को बंधक बनाने का मामला सामने आया है।बताया गया कि नामकुम प्रखंड के महिलोंग पंचायत के बड़कुम्बा निवासी लूकस कच्छप का शव राँची के प्रभावती अस्पताल प्रबंधक ने 24 घंटे तक इसलिए रखा कि अस्पताल के द्वारा मांगी गयी रकम पीड़ित परिजन पूरा नही कर पा रहे थे। इसलिए परिजनों को मृत शरीर तक नही सौंपा जा रहा था। मात्र 60 हजार रुपये के लिए शव सोमवार शाम 5 बजे से ही अस्पताल में पड़ा हुआ था। गरीब परिवार के लोग पैसे की जुगाड़ में इधर-उधर भटक रहे थे।
इधर मृतक की पत्नी और उसकी छोटी बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी पीड़ित परिवार के साथ खड़े नही दिखे। जैसे मानवता खत्म सी हो गयी है। ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई नही होने की वजह से लाशों से भी सौदा की जाती है। बताया गया कि आसपास के लोगों ने फिर पैसा का जुगाड़ करके अस्पताल में मंगलवार दोपहर में जमा किया तब अस्पताल प्रबंधन ने लाश को परिजनों को सौंपा।





Add comment