Thndr News

बिहार-झारखण्ड में हज यात्रा के नाम पर दर्जनों को चूना लगाने वाला नौशाद आलम गिरफ्तार

रांची : हज यात्रा कराने के नाम पर बिहार एवं झारखंड में दर्जनों लोगों को चूना लगाने वाले शातिर को पुलिस ने धनबाद जिला से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए शातिर का नाम नौशाद आलम है उसकी गिरफ्तारी सरायढेला से हुई है। गिरफ्तारी की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर ओरमांझी थाना की एक टीम धनबाद पहुंची। देर रात आरोपित को पूछताछ के लिए रांची लाया गया है। ओरमांझी थाना की पुलिस नौशाद आलम से पूछताछ कर रही है। ठगी के शिकार दो लोगों ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपित ने लवबैक टूर एंड ट्रेवल्स नाम से दुकान खोला फिर एजेंट के माध्यम से लोगों को फांसता था। पैसा एंठने के बाद बाद इलाका छोड़कर फरार हो जाता था। उसने पहले धनबाद फिर रांची के ओरमांझी और इसके बाद पटना में टूर एंड ट्रेवल्स का धंधा शुरू किया था।

58 लोगों से करोड़ों की ठगी की

ग्रामीण एसपी के अनुसार पुलिस से बचने के लिए आरोपित जहां-तहां छुप रहा था। धनबाद के गणपति टॉवर धैया से पकड़ा है। आरोपित पर 58 लोगों से हज यात्रा के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने नौशाद आलम के इस फर्जीवाड़े में शामिल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पूर्व में गिरफ्तार जालसाजों के निशानदेही पर ही नौशाद आलम पकड़ा गया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.