Thndr News

लातेहार पुलिस ने सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लातेहार : पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल से झारखंड क्रांति मोर्चा संगठन के सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि शंकर राम उर्फ सौरभ के द्वारा झारखंड क्रांति मोर्चा नामक संगठन बनाकर लातेहार जिले में एक महीने से सक्रिय थे।उग्रवादी ठेकेदारों, व्यापारियों व ईंट भटठा के मालिकों से जान मारने की धमकी देते हुए रंगदारी की मांग कर रहे थे।

लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी लातेहार जिले में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर लातेहार एसपी अंजनी अंजन एक छापेमारी दल का गठन किया। जिसके बाद सभी उग्रवादी गिरफ्तार हुए।

छापामारी टीम ने पतकी जंगल के पास से मोटरसाइकिल सवार पर एक महिला सहित दो वर्दीधारी उग्रवादी शंकर राम उर्फ सौरभ व जरीना खातून उर्फ हसीना खातून उर्फ हसीना को लोडेड कट्टा, जिंदा गोली नक्सली पर्चा, मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया।

इनकी निशानदेही पर मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम कोपे से इस संगठन के अन्य पांच उग्रवादी उपेंद्र राम उर्फ ओम प्रकाश जी, विकास कुमार उर्फ मोनू कुमार, प्रदीप पाल, अमित कुमार एवं समीर लकड़ा को भी लोडेड कट्टा व जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.