जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे शराबबंदी के खिलाफ अभियान में जांच के दौरान जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
शराब को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान काको थाना क्षेत्र में स्थित टिकुलिया गांव में बृजलाल यादव नमक व्यक्ति के घर से बड़े पैमाने पर आर्म्स, 40 लीटर शराब एवं ₹200000 बरामद हुआ। SDPO जहानाबाद के नेतृत्व में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब एवं बंदूक की बरामदगी हुई। पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इन लोगों का नक्सली संगठन से सांठगांठ तो नहीं, क्यूंकि छापेमारी के दौरान वर्दी भी बरामद हुई है।
इस मामले को लेकर जहानाबाद पुलिस अधीक्षक जल्द ही प्रेस वार्ता कर जानकारी दे सकते हैं।





Add comment