Thndr News

नाबालिग लड़की से बोलेरो चालक सहित दो लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

पलामू : जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लड़की बहन के लिए खाना ले कर गई थी। घर वापस लौटने के दौरान दो युवकों ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। जब लड़की की हालात बिगड़ने लगा तो शनिवार की रात अस्पताल में भर्ती किया गया है।वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आदिम जनजाति कोरवा परिवार की है। वह गढ़वा ज़िला के भंडरिया इलाके की रहने वाली है।उसकी बड़ी बहन और बहनोई चैनपुर थानाक्षेत्र के सेमरा में ईंट भट्ठा में काम करते हैं। चार दिन पहले पीड़िता अपनी बहन से मिलने आई थी। इस दौरान उसे पता लगा कि उसकी बहन बीमार है और उसका इलाज बेलवाटिका में एक डॉक्टर के पास चल रहा है। गुरुवार की रात वह अपनी बहन के लिए खाना लेकर ईंट भट्ठा संचालक के बोलेरो से शहर आई। बोलेरो में नाबालिग के अलावा बोलेरो चालक राहुल यादव और रामसेवक यादव थे। बहन को खाना देने के बाद जब वापस जाने लगी। इसी दौरान बोलेरो में सवार दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

वहीं इस घटना से जब नाबालिग की हालत बिगड़ गई तब उसे एक दिन बाद शनिवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इधर घटना के सम्बंध में सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि पीड़िता फिलहाल बात कर पाने की स्थिति में नहीं है। थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।पुलिस शनिवार देर रात से अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। युवकों के सभी संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपी जल्द हिरासत में होंगे।खबर लिखें जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.