राँची : पटना की काम्या हेल्पलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड(KHS) के धोखे का शिकार भोले भाले लोगों ने आम जनता को सावधान किया और काम्या के डायरेक्टर रजनीश प्रकाश तथा दलाल के षड्यंत्र एवं साजिश का शिकार ना होने की अपील की है l उनके द्वारा की जा रही झूठे वादे ,रूम रेंट, स्टाफ सैलेरी, डॉक्टर, फ्री जांच सुविधा केंद्र, रोजगार इत्यादि का प्रलोभन में आकर पैसा बिल्कुल भी निवेश नहीं करने का आग्रह किया है l
राँची में कंपनी की CNF चला रही देवंती देवी ने बताया कि लगभग 2 साल तक बात करके विश्वास बना कर ,एग्रीमेंट करके, उन्हें झारखंड राज्य स्तर का कार्यालय(C&F) का आवश्यकता बताकर 25 लाख रुपया जमा कराया गया परंतु पैसा लेने के उपरांत कोई वादा पूरा नहीं किया गया, ना डॉक्टर दिया गया ना डायरेक्टर ना KHS का स्टाफ ऑफिस आ रहा है l
इन सब की शिकायत और बकाया लेकर कुल 47 लाख की वापसी की मांग करते हुए देवंती देवी ने मुख्यमंत्री सचिवालय,एसपी, मानव अधिकार, सुखदेव नगर थाना, स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारी तथा विभाग में लिखित रूप से कागजात जमा कर दी है l
कंपनी मे पिछले 4 साल से कार्यरत डॉ अमीना खातून के साथ भी धोखाधड़ी किया गई है l तथा उनसे भी निवेश करा कर उनका शोषण किया गया l पुलिस तथा मीडिया की मदद लेने और सीएनएफ तथा अन्य भुक्तभोगी का साथ देने के कारण उन्हें काम्या कंपनी के डायरेक्टर द्वारा गुंडों के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है l उन्होंने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है l प्रेस वार्ता के दौरान वह बेहोश हो गई और उनको रिम्स भेज दिया गया l
उसी तरह मोहम्मद असलम जी ने मीडिया को बताया लोहरदगा जिला का कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर उनसे ₹772000 लिया गया l लोहरदगा निवासी राज महतो द्वारा 163000 कार्यालय और लखपति क्लब स्कीम के नाम पर जमा कराया गया l पुरुलिया निवासी रईस अहमद से भी कार्यालय के नाम पर 305000 जमा कराया गया था l जसपुर निवासी प्रफुल्ल का ने बताया कि उनसे भी कार्यालय और फ्री जांच केंद्र के नाम पर ₹300000 लिया है l
भुक्तभोगी ने आम जनता को सावधान करने, काम्या कंपनी का पर्दाफाश करने, उसकी सच्चाई लोगों तक लाने, आगे और भोले-भाले लोग KHS कंपनी के डायरेक्टर और दलाल की साजिश का शिकार ना हो ,इन सब को लेकर जनहित कल्याण हेतु मीडिया के जरिए अपनी बात रखकर, जागरूक कर रहे हैं और प्रशासन तथा सरकार से यथाशीघ्र रजनीश प्रकाश, शोभा सिंह, शाहिद परवेज, नीरज कुमार, प्रेमचंद कुमार, शाहिद अंसारी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पैसा वापसी कराने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है l
वहां उपस्थित निवेसकों ने कहा कि ऐसे जालसाज और धोखेबाज असामाजिक तत्व और फ्रॉड कंपनी पर जल्द अंकुश लगाना होगा, उचित कानूनी दंड दिलाना होगा और प्रशासन को इस तरह की लूट तथा भोली – भाली जनता को साजिश का शिकार बनाकर पैसा हड़प लेने के कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और सभी को मिलकर ऐसे कंपनी तथा फ्रॉड लोग पर रोकथाम लगाना चाहिए।
सभी ने उपस्थित मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए जनहित में पेपर ,टीवी, न्यूज़ इत्यादि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया है।





Add comment