Thndr News

थाना से फरार अपराधी और साजिशकर्ता गिरफ्तार

रांची : ठाकुरगांव थाना से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा और साथ में एक साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया है। फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट करने वाले एक आरोपी पिछले दिनों थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

वहीं पुलिस ने थाना से फरार आरोपी के अलावा घटना के साजिशकर्ता को भी इटहे से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में फरार सजीबुल अंसारी और साजिशकर्ता तबरेज अंसारी शामिल है। इससे पहले पुलिस ने लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बता दें पांच नवंबर को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटहे पुल के पास लूटेरों ने फाइनांस कंपनी के एजेंट से हथियार के बल पर 1.33 लाख रुपए लूटा। ग्रामीणो के सहयोग से पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में अमजद अंसारी, सजीबुल अंसारी और तनवर अंसारी शामिल थे।

इनके पास से पुलिस ने 1.27 लाख रुपए बरामद भी किया था। छह नवंबर की सुबह सजीबुल हथकड़ी खोलकर थाना से फरार हो गया। वहीं अमजद व तनवीर को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने रियाजुल अंसारी को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम सजीबुल की तलाश में जुटी हुई थी

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.