Thndr News

प्रेम प्रसंग में नाबालिग ने जहर खा कर दी जान, प्रेमी फरार

रांची : रातू थाना क्षेत्र के बिजुलिया की रहने वाली एक नाबालिग ने प्रेम प्रसंग में सड़क पर ही जहर ख़ाककर जान दे दी। ये घटना रातू थाना क्षेत्र के फन कैसल पार्क के सामने हुई है।

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर पार्क के सामने सड़क पर नाबालिग की दो युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। कुछ देर बाद वह सड़क के किनारे गई और जहर निकालकर खा लिया। जहर खाने के कुछ देर बार वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गई, इसके बाद दोनों युवक भाग निकले।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस उसे सीएचसी रातू ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया। रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खाया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। इधर मामले में खबर लिखे तक प्राथमिकी दर्ज करने की सूचना नहीं है। पुलिस दोनों युवक की तलाश में जुटी है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.