Thndr News

छुट्टी नहीं मिलने की वजह से जैप 2 के जवान ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, रिम्स में भर्ती

रांची : जैप- 2 में रेडियो ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित गौतम कुमार नाम के जवान ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गंभीर हालत में गौतम कुमार को रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जवान ने छुट्टी नहीं मिलने को वजह बताते हुए खुककुशी की कोशिश की है। आत्महत्या करने के प्रयास से पहले जवान गौतम कुमार ने लिखा, कि पासिंग आउट परेड नहीं होने के कारण मेरे मौत का जिम्मेदार ट्रेनिंग आईजी और जैप 2 का कमांडेंट होगा।

पासिंग आउट परेड नहीं होने के कारण छुट्टी पर नहीं जा पाता हूं। तीन साल से ज्यादा होने के बाद भी इन लोगों के द्वारा पासिंग आउट परेड नहीं कराया गया, और पासिंग आउट परेड के बहाने बुलाकर दिन रात ड्यूटी लगा देते हैं। मेरी जिंदगी को जैप 2 के ऑफिसर ने बर्बाद कर दिया है। टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले की जानकारी ली जा रही है और इस मामले से संबंधित गौतम के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई। टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने कहा कि छुट्टी नहीं मिलने वाले बात की जांच की जाएगी

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.