रांची : पंडरा थाना को स्थानीय लोगों ने आज घेराव किया। ग्रामीणों ने पंडित थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमें में चंदन कुमार को जेल भेजा जा रहा है इस मामले को लेकर चंदन कुमार के पिता चंद्रदेव प्रसाद ने एसएसपी सुरेंद्र झा को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि मेरे पुत्र चंदन कुमार को एक झूठे मुकदमे में जेल भेजने की कोशिश की जा रही है।
चंद्रदेव ने कहा कि मेरे पुत्र चंदन कुमार पेशे से एक शिक्षक है लेकिन उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया जा रहा है जो बेबुनियाद है चंद्रदीप प्रसाद ने कहा कि इस मामले की थाना प्रभारी उचित जांच करें उसके बाद ही इस मामले की कार्रवाई करें।





Add comment