Thndr News

दो दिन से लापता यूवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची : चुटिया में रविवार की रात से एक यूवक गायब हो गया था। आज उस यूवक का शव चुटिया थाना के बगल के एक कुएं से बरामद किया है। युवक की पहचान मुकेश मुंडा 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय महगू मुंडा (फल के पास) चुटिया के रहने वाला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश रविवार की रात करीब 10 बजे घर से निकला और बोला कि तुरन्त आ रहे हैं। लेकिन काफी देर होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन नहीं मिला। सोमवार की सुबह से ही परिजन खोजबीन में जुट गया था। कई जगहों पर खोजने के लिए इधर उधर गए। लेकिन कहीं नहीं मिला। उसके बाद थाना में सूचना दिया गया था। स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा।उसके बाद तो आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दिया। मौके पर चुटिया थाना पुलिस पहुँची और शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान मुकेश मुंडा के रूप में हुई है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.