रांची : पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आज सर्किल इंस्पेक्टर के मुंशी को एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुंशी का नाम राकेश है और वह पलामू जिला का रहने वाला है। गिरफ्तार मुंशी सर के इंस्पेक्टर मनोज पांडे का बताया जा रहा है जो सदर पश्चिमी में पोस्टेड हैं।
एसीबी की टीम को जानकारी मिली थी कि सर्किल इंस्पेक्टर के मुंशी राकेश हर एक आदमी से रिश्वत के रूप में पैसे की डिमांड करता है। इसी मामले की जांच एसीबी की टीम ने करते हुए आज सुबह 11:30 बजे मुंशी राकेश को गिरफ्तार कर ली है। एसीबी की टीम गिरफ्तार मुंशी से पूछताछ कर रही है और यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि अब तक मुंशी कितने लोगों से रिश्वत ली है। एसीबी की टीम गिरफ्तार मुंशी से रिश्वत लेने की वजह भी जाने की प्रयास कर रही है।





Add comment