Thndr News

हत्या और आत्महत्या को लेकर सस्पेंस, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पंद्रह मंजिला इमारत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। यूवती संत ज़ेवियर कॉलेज की छात्रा थी। संत ज़ेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी और वह सेकंड ईयर की छात्रा थी। संत ज़ेवियर कॉलेज से साइंस ओनोर्स की पढ़ाई कर रही थी। मृतका विनीता महतो अपने कॉलेज के लिए घर से दो बजे निकली थी लेकिन शाम तक नही पहुंच पाई। इस मामले को लेकर मृतिका के भाई विनय महतो ने लालपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका के भाई विनोद महतो ने बताया कि हमारी बहन पढ़ाई लिखाई करने में काफी तेज थी। मृतका विनीता महतो दसवीं कक्षा में 90% अंक हासिल की थी। वहीं इंटर में 89 परसेंट अंक हासिल प्राप्त की थी।

मृतका विनीता महतो के भाई ने लालपुर थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में लीपापोती का काम कर रही है। मृतका के भाई विनय महतो ने पुलिस पर आरोप लगया है कि यह घटना 3:30 में हुई है तो पुलिस इस घटना की जानकारी शाम 6:30 में क्यों दी। भाई विनय महतो ने कहा कि हत्या अथवा उसके साथ कुछ गलत कर छत पर से फेंक दिया है जिससे उसकी मृत्यु हुई है। भाई ने कहा कि पुलिस सुसाइड नोट का हवाला देकर इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। हालांकि हमारी बहन इसी महीने वैष्णो देवी से घूम कर आई थी। वह किसी भी तरह से तनाव की स्थिति में नहीं थी। इसके बावजूद वह सुसाइड कैसे कर सकती है। मृतका बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाली थी।

मृतका के पिता रिम्स में करते हैं नौकरी, भाई है बैडमिंटन का नेशनल प्लेयर

मृतका विनीता महतो के पिता रिम्स अस्पताल में का कार्यरत हैं। पिता बात करने की स्थिति में नहीं थे और अपने बेटी की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। परिजन पिता को संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पिता की तबियत बार-बार खराब हो जा रही थी। मृतका के भाई विनय महतो बैडमिंटन का नेशनल प्लेयर है। भाई विनय महतो इस मामले की जांच पड़ताल कर रहा है और मौत की सही वजह जानने की प्रयास कर रहा है। विनीता महतो अपने घर की इकलौती बेटी थी।

स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए आई थी कॉलेज

विनीता महतो दोपहर दो बजे संत ज़ेवियर कॉलेज के लिए घर से निकली थी। अपनी मां से विनीता ने कही थी कि संत जेवियर कॉलेज में स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरना है। इसी फॉर्म के लिए वह कॉलेज आई थी। हालांकि स्कॉलरशिप फॉर्म उसके बैग से बरामद की गई है। स्कॉलरशिप फॉर्म लेने के बाद लालपुर के पंद्रह मंजिला इमारत गई। इसके बाद 3:30 बजे यह घटना घटी। परिवार वालों ने संत जेवियर कॉलेज में उपस्थित गार्ड से जानकारी हासिल की तो गार्ड ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से पता चल पाएगा कि विनीता कॉलेज से कितने बजे निकली है।

सीडीआर खोलेगी राज, सुसाइड नोट को लेकर मृतका के भाई ने जताया संदेह

संत जेवियर कॉलेज की छात्रा विनीता महतो की सुसाइड अथवा आत्महत्या की राज सीडीआर के सहारे पता लगाया जाएगा। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीडीआर के सहारे इस मामले को सुलझाने का प्रयास करेगी। लालपुर थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि सीडीआर के माध्यम से यह पता चल पाएगा कि विनीता महतो किन-किन लोगों से बात कर रही थी। उन्होंने बताया कि अब तक कुछ भी मामला साफ नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही मामले की खुलासा कर ली जाएगी। वहीं मृतका के भाई विनय महतो ने संदेह जाहिर किया है कि फर्जी सुसाइड नोट के सहारे पुलिस इस मामले को दबाना चाह रही है। हमारी बहन किसी भी हालात से कमजोर नहीं थी। वह पढ़ाई लिखाई में अब्बल दर्जे की थी। उस पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं था। हमारी बहन किसी भी हालात में सुसाइड नहीं कर सकती है। पुलिस कैसे कह सकती है कि बिनीता महतो आत्महत्या कर ली है। यह जांच का विषय है। जब तक जांच पूरी नहीं हो तो आत्महत्या की बात कहना सरासर गलत है।

गेट पर तैनात गार्ड छात्रा से नहीं किया था पूछताछ,

बहुमंजिला इमारत में तैनात गार्ड छात्रा विनीता महतो से किसी भी तरीके से पूछताछ नहीं की। एसके एक्सेकोटिया बिल्डिंग में तैनात गार्ड ने बताया कि 3:00 बजे की ड्यूटी अरविंद नामक व्यक्ति की थी। लेकिन अरविंद ने विनीता महतो से अंदर आने की वजह नहीं पूछा था। यहां पर मौजूद गार्ड ने बताया कि अरविंद रावत नामक गार्ड से चूक हुई और वह लड़की अंदर प्रवेश कर गई।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.